फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: कपकोट तहसील क्षेत्र में आठ घंटे तक बिजली गुल

Thu, 17 Jul 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 17 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बागेश्वर। मानसून काल आते ही कपकोट तहसील क्षेत्र में बिजली का संकट है। इस बार भी हालात बदले नहीं हैं। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक की बिजली आठ घंटे गुल रहने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन




सुबह साढ़े पांच बजे नगर पंचायत समेत सरयू घाटी, रेवती घाटी, फरसाली पट्टी समेत 50 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। दोपहर तक बिजली नहीं आने से ऑनलाइन और इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा। रोजमर्रा के काम पर भी असर पड़ा। पूर्व सभासद तनुज तिरुवा ने बताया कि मानसून के दौरान बिजली संकट अधिक है।
विज्ञापन


दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र के जारती, पपोली किड़ई, पचार समेत 15 गांवों में भी चार घंटे तक बिजली गुल रही। यूपीसीएल के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि कपकोट की बिजली लाइन में देवलचौंरा के पास पेड़ गिरने से तार टूट गए थे। जारती गांव में भी तार टूटने से दुगनाकुरी के कुछ गांवों की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। कर्मचारियों ने टूटे तार जोड़कर दोनों क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात भर गुल रही तीन गांवों की बिजली

गरुड़। तहसील क्षेत्र के घेटी, भिलकोट, स्यालीस्टेट में पूरी रात बिजली गुल रही। बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण मनोज साह, हरीश रावत, दीपक कुमार, कृष्ण सिंह, हरीश किरौला ने बताया कि सुबह तक बिजली नहीं आने से लोगों के कामकाज पर असर पड़ा। जेई राजेंद्र बोरा ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हो गई थी जिसे दुरुस्त कर बिजली सुचारु करा दी गई।

नगर में पूरे दिन रही बिजली की आंखमिचौली
बागेश्वर। नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भी दिन भर बिजली की आंखमिचौली चलती रही। सुबह से तहसील मार्ग की बिजली गुल थी। दोपहर बाद से शाम तक कई बार बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ आनंद खोलिया ने बताया कि सुबह तहसील रोड पर एक तार जलने से बिजली गुल हो गई थी। बाद में उसे ठीक करा दिया गया था। दोपहर बाद पावर हाउस के समीप का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था जिसे ठीक करने के दौरान बिजली काटी थी। शाम तक आपूर्ति सुचारू करा दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed