{"_id":"684090e915b8a56ccb05284e","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116145-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पूर्व सैनिक को आठ किमी पैदल सड़क तक लाए ग्रामीण, रोड की सुविधा से वंचित है हांप्टी कापड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पूर्व सैनिक को आठ किमी पैदल सड़क तक लाए ग्रामीण, रोड की सुविधा से वंचित है हांप्टी कापड़ी
Thu, 05 Jun 2025 02:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:03 PM IST
सार
कपकोट के बिचला दानपुर का हांप्टी कापड़ी गांव से सड़क तक पहुंचने के लिए आठ किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। गांव के पूर्व सैनिक बीमार हो गए। उनके पेट में तेज दर्द उठा। दर्द बढ़ता देखकर ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल लाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
कपकोट के हाम्टी कापड़ी में मरीज को डोली से सड़क तक ले जाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर जिले के कई गांव अब भी वाहन सुविधा से वंचित हैं। डोली पर मरीजों को सड़क तक पहुंचाना इन गांवों के लोगों की नियति बन गई है। ऐसे ही गांवों में कपकोट के बिचला दानपुर का हांप्टी कापड़ी गांव भी शामिल है। गांव से सड़क तक पहुंचने के लिए आठ किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
बीते मंगलवार को गांव के पूर्व सैनिक हवलदार हयात सिंह पुत्र कल्याण सिंह बीमार हो गए। उनके पेट में तेज दर्द उठा। दर्द बढ़ता देखकर ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल लाने का निर्णय लिया। ग्रामीण दिनेश सिंह, मोहन सिंह, मेहरबान सिंह, महेंद्र सिह, पुष्कर सिंह, दयाल सिंह, तारा सिंह, पुष्कर सिंह आदि ने उन्हें डोली की मदद से सड़क तक पहुंचाया। ग्रामीण यशपाल सिंह ने बताया कि सड़क तक आने के लिए चढ़ाई पार करनी पड़ती है। मरीज को डोली पर लाने में काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि दस अगस्त 2021 को गांव के लिए स्वीकृति सड़क का अब तक निर्माण नहीं हो सका है। बार-बार शासन-प्रशासन से मांग कर लोग परेशान हो चुके हैं। अगर एक महीने में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो शामा-गोगिना मार्ग को जाम किया जाएगा। चेतावनी देने वालों में कुंदन सिंह, हर्ष सिंह कोरंगा, चंदन सिंह, उमा देवी, मोहिनी देवी, नरेंद्र सिंह, चनर सिंह, राम सिंह आदि हैं।
विज्ञापन