{"_id":"6893a39331905b8e610bd699","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-117664-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रोगियों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल में डिस्प्ले टोकन सिस्टम की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रोगियों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल में डिस्प्ले टोकन सिस्टम की शुरूआत
Thu, 07 Aug 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में अब मरीजों को घंटों लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कक्ष पर टोकन डिस्पले सिस्टम लगा दिया है। मरीजों को अब अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। टोकन में दर्ज नंबर कक्ष के बाहर स्क्रीन पर डिस्पले होने पर मरीज अंदर जाकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने पर रोगियों को ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ता है। चिकित्सक के कक्ष में जाने के लिए कब किसका नंबर आ जाए इसकी जानकारी लेने के लिए बार-बार कक्ष में जाना पड़ता था। कई बार कक्ष के अंदर से मरीज का नाम पुकारने पर रोगियों को सुनाई नहीं देता है। इस वजह से उनका नंबर निकल जाता था। जिला अस्पताल में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सालय में टोकन डिस्पले सिस्टम लगाया है। मरीज की ओर से ओपीडी, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कक्ष में पर्ची लगाते समय उसे टोकन नंबर दिया जाएगा। कक्ष के बाहर लगे सिस्टम पर बारी-बारी से नंबर डिस्पले किए जाएंगे जिससे मरीज को अपनी बारी की सही जानकारी मिलती रहेगी।
अस्पताल में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डीएम आशीष भटगांई के निर्देश पर टोकन डिस्पले सिस्टम की व्यवस्था की गई है। टोकन डिस्पले शुरू होने से चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ नहीं लगेगी। जल्द ही मरीजों की प्रतीक्षा के लिए प्रतीक्षा हाॅल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
-डॉ. तपन कुमार शर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर