फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people are carrying cylinder on heads

उपभोक्ता सिर पर ढो रहे सिलिंडर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
people are carrying cylinder on heads
बागेश्वर के बिलौना में गैस वाहन से सिलिंडर ले जाते बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में रसोई गैस की होम डिलीवरी की सुविधा नहीं है। उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिर में ढोकर ले जानी पड़ रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के इस दौर में रसोई गैस की होम डिलीवरी न होना उपभोक्ताओं को भारी पड़ रहा है। रसोई गैस के लिए वाहनों के पास लाइन लगानी पड़ रही है। वाहनों से सिर में गैस के सिलिंडर ले जाने पड़ रहे हैं। दरअसल बागेश्वर में होम डिलीवरी के लिए कोई ठेका लेने को तैयार नहीं है। गैस एजेंसी के कर्मचारी रसोई गैस की होम डिलीवरी नहीं कर रहे हैं। लॉकडाउन की अवधि में सुबह सात से दोपहर एक बजे तक रसोई गैस वितरित हो रही है। इस कारण लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
-
गैस की किल्लत नहीं, रोज आ रहे दो ट्रक
बागेश्वर। बागेश्वर में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है। गैस एजेंसी के प्रबंधक बसंत बल्लभ तिवारी बताते हैं कि रोज सिलिंडरों के दो ट्रक आ रहे हैं। किसी भी इलाके में गैस की किल्लत नहीं है।
विज्ञापन

-
बिलौना के लोगों को देने पड़ रहे 43 रुपये अतिरिक्त
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र में शामिल होने के बाद भी बिलौना के लोगों को रसोई गैस सिलिंडर के 43 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। बागेश्वर नगर में रसोई गैस का सिलिंडर 780 रुपये में रिफिल हो रहा है। जबकि बिलौना के लोगों को इसके लिए 823 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इसके पीछे बिलौना को एक्सटेंशन मार्केट में होना कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुंगरघाटी में रसोई गैस की किल्लत
बागेश्वर। पुंगरघाटी में रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश कालाकोटी ने बताया कि इलाके में डेढ़ महीने से रसोई गैस का वाहन नहीं पहुंचा है। जिससे लोग भारी दिक्कत में हैं। उन्होंने इस मामले को डीएम के सामने भी उठाया है। कहा है कि रसोई गैस की आपूर्ति तत्काल की जानी चाहिए।

-
होम डिलीवरी का ठेका न होने के कारण होम डिलीवरी में दिक्कत आ रही है। कोई भी ठेकेदार होम डिलीवरी का ठेका लेने को तैयार नहीं है। बिलौना एक्सटेंशन मार्केट होने के कारण वहां 43 रुपये महंगा सिलिंडर मिल रहा है। रीमा क्षेत्र में शुक्रवार से रसोई गैस वितरित की जाएगी। - बसंत बल्लभ तिवारी प्रबंधक गैस एजेंसी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed