फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   More than 55 lakhs spent, only three lakhs

खर्च 55 लाख से अधिक, मिलते हैं केवल तीन लाख

Sun, 06 Jan 2019 10:58 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: Almora desk Updated Sun, 06 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
More than 55 lakhs spent, only three lakhs
तिगरी मेला - फोटो : अमर उजाला

उत्तरायणी मेले के आयोजकों पर इस बार भी खर्च के लिए पैसा जुटाने का दबाव है। मेले में सबसे अधिक खर्च स्टार नाइट पर होता आया है। लिहाजा, इस बार पालिका ने हर स्टार नाइट के लिए अलग-अलग प्रायोजक खोजा है।

विज्ञापन


शासन की ओर से उत्तरायणी मेले को ए श्रेणी में सूचीबद्ध किया जा चुका है। इसके बावजूद मेले के लिए सहायता मात्र तीन लाख रुपए ही है। उत्तरायणी मेले की ऑडिट रिर्पोट के अनुसार गत वर्ष के मेले को संपन्न कराने में 55 लाख से भी अधिक रुपये खर्च हुए थे। पालिका पर पिछले साल के मेले का 21.34 लाख की विभिन्न मदों की अब भी देनदारियां शेष है। मेले में सर्वाधिक खर्च स्टार नाइटों पर हुआ। यह 18 लाख रुपये से अधिक था।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने मेले की हर स्टार नाइट में होने वाले भारी खर्च का अध्ययन कर इस बार प्रत्येक स्टार नाइट के लिए प्रायोजकों को खोजा है। इससे पालिका पर स्टार नाइटों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होने के साथ ही मेले की अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त होने की उम्मीद है। इस बार आठ स्टार नाइट होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरायणी मेले होने वाले कार्यक्रम

  • 14 जनवरी : सुबह 11 बजे सांस्कृतिक झांकी, मुख्य अतिथि द्वारा मुख्य द्वार पर मेले का उद्घाटन, शाम छह बजे कवि सम्मेलन, साढ़े आठ बजे पीके ग्रुप की प्रस्तुति, नौ बजे चौक बाजार में बैर भगनौल, झोड़ा-चांचरी और रात साढ़े 12 बजे से मां कोकिला की ओर से जगराता।
  • प्रायोजक : हाईकोर्ट नैनीताल के एडवोकेट और पुंगरघाटी इंटरप्राइजेज के परामर्शदाता बसंत कुमार हैं।
  • 15 जनवरी : सुबह 11 बजे से पालिका परिसर में अल्पना, नरेंद्र खेतवाल की ओर से अपने पिता दलीप सिंह खेतवाल की स्मृति में वालीबॉल प्रतियोगिता, विद्यालयों और सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम, रात साढ़े आठ बजे से आदित्य देव म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति।
  • प्रायोजक : जीके मिंटा एनर्जी प्राइवेट लि. गैस सेफ्टी इंडिया/ सोलर एनर्जी बागेश्वर हैं।
  • 16 जनवरी : सुबह 11 बजे पालिका परिसर में मेंहदी प्रतियोगिता, नरेंद्र खेतवाल की ओर से अपने पिता दलीप सिंह खेतवाल की स्मृति में वालीबॉल प्रतियोगिता, विद्यालयों और सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम, रात साढ़े आठ बजे से माया उपाध्याय एंड पार्टी की प्रस्तुति।
  • प्रायोजक : पब्लिक वेलफेयर ऐसोसिएशन बागेश्वर है।
  • 17 जनवरी : सुबह 11 बजे से पालिका परिसर में रंगोली प्रतियोगिता, नरेंद्र खेतवाल की ओर से अपने पिता दलीप सिंह खेतवाल की स्मृति में वालीबॉल प्रतियोगिता, विद्यालयों और सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम, रात साढे़ आठ बजे से संकल्प खेतवाल-मनुराज एंड पार्टी की प्रस्तुति। प्रायोजक : एम/एस दून एसोसिएट के संचालन गोपाल सिंह खेतवाल गप्पू हैं।
  • 18 जनवरी : सुबह 11 बजे पालिका परिसर में कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता, विद्यालयों और सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम, रात साढ़े आठ बजे से गोविंद दिगारी, खुशी जोशी एंड पार्टी की प्रस्तुति।
  • प्रायोजक : फ्रेंचाइजी हेड सहारा इंडिया बागेश्वर सुमित मेहता हैं।
  • 18 जनवरी : सुबह 11 बजे से  विद्यालयों और सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम, रात साढे़ आठ बजे से अमित सागर, कल्पना चौहान एंड पार्टी की प्रस्तुति।
  • प्रायोजक : श्री ईष्टदेव क्रेशर के संचालक नवीन परिहार हैं। 
  • 20 जनवरी : सुबह 11 बजे से विद्यालयों और सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम, रात साढे़ आठ बजे से जितेंद्र तोमक्याल, पुष्कर महर एंड पार्टी की प्रस्तुति।
  • प्रायोजक : पेट्रोल पंप ऐसोसिएशन बागेश्वर है।
  • 21 जनवरी : सुबह 11 बजे से  विद्यालयों और सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम, रात साढे़ आठ बजे से गजेंद्र राणा, रणजीत दफौटी एंड पार्टी की प्रस्तुति।
  • प्रायोजक : बागनाथ प्रेस बागेश्वर के संचालक दलीप सिंह खेतवाल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed