{"_id":"6a8f3bf35aef700104083655","slug":"if-onions-made-you-cry-tomatoes-wiped-away-the-tears-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-127585-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्याज ने रुलाया तो टमाटर ने पोंछे आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्याज ने रुलाया तो टमाटर ने पोंछे आंसू
Thu, 27 Aug 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मंडियों में प्याज की आवक कम होने से इसके दामों में लगातार तेजी बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में प्याज की कीमत 40 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। इससे कारोबारियों के साथ ही उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है और रसोई का बजट प्रभावित होने लगा है।
वहीं टमाटर की आवक बेहतर होने से इसके दामों में नरमी आई है। बीते एक सप्ताह में टमाटर 60 रुपये से घटकर 40 रुपये प्रति किलो हो गया है। कीमत कम होने से बाजार में इसकी खरीद भी बढ़ी है। कारोबारी कुंवर कोरंगा और सुंदर टंगड़िया ने बताया कि टमाटर की आवक बेहतर होने के कारण इसके दाम कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्याज की आवक सामान्य होने तक इसके दामों में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद कम है। सब्जियों के दाम मुख्य रूप से आवक, मांग और मौसम पर निर्भर करते हैं। यदि आने वाले दिनों में मंडियों में प्याज की आपूर्ति बढ़ती है तो इसके दाम में कुछ कमी आ सकती है।
फिलहाल बाजार में प्याज और टमाटर के दामों में विपरीत रुख देखने को मिल रहा है। प्याज की बढ़ती कीमत से जहां उपभोक्ताओं का बजट बिगड़ रहा है, वहीं टमाटर सस्ता होने से उन्हें कुछ राहत मिली है।