फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Heli service resumes as weather clears; four flights reach Meladungri.

Bageshwar News: मौसम खुलते ही हेली सेवा शुरू, मेलाडुंगरी पहुंचीं चार उड़ानें

Thu, 27 Aug 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 27 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Heli service resumes as weather clears; four flights reach Meladungri.
गरुड़ (बागेश्वर)। पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के कारण प्रभावित हेली सेवा के बुधवार को नियमित होने से यात्रियों को राहत मिली। मेलाडुंगरी हेलीपैड से हेली सेवा सुचारु होने के बाद क्षेत्र के लोगों का देहरादून और हल्द्वानी आना-जाना आसान हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को देहरादून से दो और हल्द्वानी से दो उड़ानों ने मेलाडुंगरी हेलीपैड पर लैंडिंग की। चार उड़ानों के संचालन से हेलीपैड पर यात्रियों की आवाजाही भी बढ़ी। हेली सेवा बहाल होने से देहरादून और हल्द्वानी आने-जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ता है। खराब मौसम में दृश्यता कम होने और सुरक्षा कारणों से उड़ानों का संचालन प्रभावित हो जाता है। ऐसे में मौसम साफ होने के बाद हेली सेवा बहाल होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के अनुसार क्षेत्र के लिए हेली सेवा परिवहन का महत्वपूर्ण साधन है। सड़क मार्ग से लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए यह समय बचाने का बेहतर विकल्प है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौसम अनुकूल रहने पर आने वाले दिनों में हेली सेवा नियमित रूप से संचालित होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed