{"_id":"5df912bb8ebc3e87984d3285","slug":"ministerial-workers-tied-black-lace-and-protested-bageshwar-news-hld3659414120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने काला फीता बांध कर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने काला फीता बांध कर विरोध जताया
विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मिनिस्ट्रीयल कर्मी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर मिनिस्टीरियल कर्मियों ने मंगलवार को काला फीता बांधकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने ने 19 दिसंबर को कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया।
इस मौके पर हुई सभा में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश खेतवाल ने आरोप लगाया कि अपर जिलाधिकारी नजूल ऊधमसिंह नगर जगदीश कांडपाल द्वारा कार्मिकों का अनावश्यक उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसके विरोध पर ऊधमसिंह नगर के कर्मचारी कई दिनों से कार्य बहिष्कार पर हैं। कहा कि प्रांतीय आह्वान पर जिले के सभी कर्मचारी दो दिन तक कलेक्ट्रेट में काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे।
इसके बाद भी यदि मांग पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी 19 दिसंबर को कार्य बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उपेक्षा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विरोध जताने वालों में जिला मंत्री विनोद तिवाड़ी, संरक्षक चंदन सिंह बनकोटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, मंगल सिंह बजेठा, सुनील सिंह कुंवर, भावना कोरंगा, कुंदन राम तिरुवा, रश्मि जोशी, सुंदर मोहन पाठक आदि मौजूद रहे।