फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   man found dead inside room in suspicious condition in kapkot bageshwar

Bageshwar News: संदिग्ध अवस्था में कमरे के अंदर मृत मिला युवक, पुलिस बोली- करंट लगने से हुई है मौत

Mon, 19 Aug 2024 04:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 19 Aug 2024 04:28 PM IST
सार

कपकोट थाना क्षेत्र के नानकन्यालीकोट में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिरिस्थतियों में मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
man found dead inside room in suspicious condition in kapkot bageshwar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बागेश्वर के कपकोट थाना क्षेत्र के नानकन्यालीकोट में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिरिस्थतियों में मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार युवक की मौत करंट लगने से हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कन्यालाकोट निवासी ललित राम (27) गांव में अकेले रहता था। उसकी माता और भाई बागेश्वर में रहते हैं। विगत 15 अगस्त से युवक ग्रामीणों को नहीं दिखाई दिया था। रविवार को ग्रामीणों को उसके घर से दुर्गंध आती महसूस हुई। ग्रामीण सुभाष प्रसाद ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि युवक के हाथ और शरीर में दीवार से उखड़ा बिजली का स्विच बोर्ड और तार गिरा था। संभवत: करंट लगने से उसकी मौत हुई है। शव से दुर्गंध आने लगी थी, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी मौत कुछ दिन पहले ही हो चुकी थी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: हिलजात्रा के लिए सजने लगे मुखौटे, लखिया भूत के आगमन पर होता है समापन; 500 साल पुराना है इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया और पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इधर, एसआई मीना रावत ने बताया कि शव खराब होने लग गया था। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक अविवाहित था और घर में अकेला रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed