फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   An uncontrolled jeep hit a crash barrier near Kohina and stopped.

Bageshwar News: कोहिना के पास क्रैश बैरियर से टकराकर रुकी अनियंत्रित जीप

Mon, 19 Oct 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 19 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
An uncontrolled jeep hit a crash barrier near Kohina and stopped.
गरुड़ के कोहिना में क्रैश बैरियर में अटकी जीप। संवाद
बागेश्वर। तहसील क्षेत्र के कोहिना-घिरतोली मार्ग पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। अनियंत्रित होकर गहरी खाई की ओर बढ़ रही एक जीप सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर पर चढ़कर ऐन वक्त पर रुक गई। चालक की सूझबूझ और किस्मत के सहारे जीप में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। हादसा होते ही यात्रियों की सांसें थम गईं, लेकिन वाहन के क्रैश बैरियर पर टिक जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

कोहिना क्षेत्र से एक जीप वापस लौट रही थी। रास्ते में घास लेकर आ रही कुछ स्थानीय महिलाओं ने चालक से लिफ्ट मांगी। चालक ने दरियादिली दिखाते हुए महिलाओं को गाड़ी में बैठा लिया। जीप जैसे ही घिरतोली के समीप पहुंची, अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक जब तक संभल पाता, वाहन का एक टायर क्रैश बैरियर को पार कर बाहर हवा में लटक गया और जीप वहीं अटक गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि क्रैश बैरियर जीवनरक्षक साबित हुआ, वरना जरा सी चूक कई परिवारों को उम्र भर का गम दे जाती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed