फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Lighting for corona

पीएम की अपील साकार करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लामबंदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Lighting for corona
बागेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह देश के नाम संदेश में रविवार रात नौ बजे से नौ मिनट तक घरों की लाइट बंद कर दीया, मोमबत्ती जलाने, टॉर्च और मोबाइल फ्लैश से रोशनी करने की अपील की है। इस अपील को साकार करने के लिए कई लोग लामबंद हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसके लिए ‘मैं भी जलाऊंगा दीया’ अभियान चलाया जा रहा है। लोग इसको ज्योतिष और सनातन परंपराओं से भी जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पीएम ने इसे 130 करोड़ जनता का महाशक्ति जागरण बताया है। कहा है कि यह दिखाने का समय है कि देश में कोई अकेला नहीं है। देश के 130 करोड़ लोग एक ही संकल्प के साथ कृतसंकल्प हैं। लोगों को पीएम का यह संदेश भाया है। लोग इसके अपने तरीके से मतलब निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के गोपू महर फेसबुक पर लिखते हैं कि दीप जलाना कोई टोटका नहीं है। पांच तारीख, नौ बजे, नौ मिनट के लिए दीया जलाने के पीछे कारण है कि उस दिन आमद एकादशी है। यह विजय का प्रतीक है। मनोज मिश्रा अपनी पोस्ट पर लिख रहे हैं रविवार रात नौ बजे हम दीपक जाएंगे। ऐसे अनगिनत नाम हैं जो फेसबुक, ह्वाट्सएप ग्रुप में पोस्ट डालकर देश को एकसूत्र में जोड़ने संबंधी पीएम की इस मुहिम से जुड़ने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed