फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Laxity in crimes against women will not be tolerated: SP

महिलाओं के प्रति अपराधों में बर्दाश्त नहीं होगी ढिलाई : एसपी

Wed, 28 Jan 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 28 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Laxity in crimes against women will not be tolerated: SP
बागेश्वर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस महकमा अब एक्शन मोड में है। मासिक अपराध गोष्ठी और सम्मेलन के दौरान एसपी चंद्रशेखर आर घोडके ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार और महिलाओं के प्रति अपराधों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी या कर्मचारी काम में लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी से पूर्व एसपी ने सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की विभागीय और व्यक्तिगत समस्याओं को सुना। हाल ही में उत्तरायणी मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरे बल की प्रशंसा की। मेले के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 40 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपराध समीक्षा के दौरान एसपी घोडके ने आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल वॉलंटियर्स की संख्या बढ़ाने और सोशल मीडिया पर निगरानी रखने की अपील की। साइबर सेल के सहयोग से धोखाधड़ी की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed