फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Instructions to complete the construction work of the children's park in two months

Bageshwar News: दो माह में बच्चा पार्क का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश

Wed, 13 May 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 13 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the construction work of the children's park in two months
बागेश्वर के तहसील परिसर में बन रहेबच्चा पार्क का जायजा लेतीं डीएम। स्रोत सूचना विभाग
बागेश्वर। तहसील परिसर में बच्चा पार्क का निर्माण जोरशोर से चल रहा है। डीएम आकांक्षा कोंडे ने कार्य का निरीक्षण किया। दो महीने के भीतर निर्धारित मानक और उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम कोंडे ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई से कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। 15 जून तक पार्क में मेक्सिकन कारपेट घास लगाने और समय पर कार्य पूरा करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क में बच्चों के मनोरंजन और शारीरिक विकास के लिए सुरक्षित व आकर्षक खेल उपकरण लगाने को कहा। वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए बैंच लगाने के साथ-साथ वॉकिंग पाथ विकसित करने के भी निर्देश दिए कहा कि पार्क परिसर में स्वच्छता, हरियाली और बैठने की समुचित व्यवस्था होनी जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम को पार्क के समीप के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित करने, तहसील परिसर में खड़े अनावश्यक वाहनों को हटाने के भी निर्देश दिए। ईई संजय भारती ने बताया कि पार्क में बच्चों के लिए मेरी-गो-राउंड, डोम क्लाइंबर, झूले, रोलर स्लाइड, टायर मल्टी प्ले स्टेशन, जिप लाइन और एलीफेंट स्लाइड आदि उपकरण लगाए जा रहे हैं। इस मौके एसडीएम प्रियंका रानी, नायब तहसीलदार रितु गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed