फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Hindu community will gather at Ramlila Maidan on 22nd

Bageshwar News: 22 को रामलीला मैदान में जुटेगा हिंदू समाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hindu community will gather at Ramlila Maidan on 22nd
गरुड़ (बागेश्वर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 22 फरवरी को गरुड़ के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। आयोजन के लिए क्षेत्रीय संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बैठक के दौरान संरक्षक गोपाल दत्त कांडपाल ने क्षेत्र की जनता से इस सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य आपसी मतभेदों को मिटाकर धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक समरसता का नया अध्याय लिखेगा। बैठक में पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष किशन बोरा, जिला बौद्धिक प्रमुख कैलाश जोशी, खंड कार्यवाह सूरज पंत और शारीरिक प्रमुख विमल कांडपाल ने अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुंदर बरोलिया, मंडल प्रमुख प्रदीप गुरुरानी, सुनील दोसाद और सुनील चंदोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed