{"_id":"68603548219eacdc9409a858","slug":"health-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116729-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एक दिन बाद हुए जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एक दिन बाद हुए जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड
Sun, 29 Jun 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड नहीं होने से जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों और गर्भवतियों को निजी सेंटरों में अल्ट्रासाउंड कराने पड़े। कई लोग बगैर अल्ट्रासाउंड के वापस गए।
जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अमित कुमार सप्ताह में शुक्रवार के दिन सीएचसी कांडा में अपनी सेवा देते हैं। उनके सीएचसी कांडा में जाने से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सेवा का वहां आने वाली गर्भवतियों और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिला अस्पताल में जिले भर के लोग राेजाना इलाज के लिए पहुंचते हैं। गर्भवतियों और अन्य मरीजों को चिकित्सक की सलाह पर अल्ट्रासाउंड कराने पड़ते हैं। रेडियोलॉजिस्ट के सीएचसी कांडा में होने से शुक्रवार को मरीजों और गर्भवतियों और मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
शनिवार को रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुमार ने जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किए। इससे मरीजों और गर्भवतियों को राहत मिली। शुक्रवार को पहुंचे आठ लोगों के पहले अल्ट्रासाउंड करने के बाद 50 से अधिक मरीजों और गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड किए। प्रभारी सीएमएस डॉ. डीपी शुक्ला ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट के कांडा जाने से शुक्रवार को सेवा प्रभावित रही। शनिवार को अल्ट्रासाउंड किए गए।