फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   hari chaitanya puri said learn from river how to move on in life

नदियों से सीखें जीवन में आगे बढ़ना : हरि चैतन्य पुरी महाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
hari chaitanya puri said learn from river how to move on in life
कौसानी में प्रवचन देते हरि चैतन्य प्रभु महाराज। - फोटो : BAGESHWAR
कौसानी (बागेश्वर)। श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने कौसानी के लोबांज में लोगों को प्रवचन देकर आगे बढ़ने की सीख दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो नदियों से सीखें। नदियां मार्ग में आने वाली बाधाओं, रुकावटों से नहीं घबराती हैं। कहा कि जीवन में यथासंभव व्यर्थ के उलझावों, टकरावों से बचने का प्रयास करना चाहिए। किसी को छोटा या हीन ना समझें, किसी का तिरस्कार ना करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा हृदय विशाल और उदार होना चाहिए। आज मनुष्य का मस्तिष्क तो विशाल हो रहा है परंतु हृदय सिकुड़ता चला जा रहा है। भय से तभी तक डरना चाहिए जब तक वह ना आए। भय आए तो उससे भय कैसा, उस समय भय का तो डटकर मुकाबला करना चाहिए। कहा कि अपने देश की अमूल्य और महान संस्कृति को समझने के साथ ही अपनाएं। पाश्चात्य सभ्यता के अंधानुकरण को त्यागकर संस्कृति के अनुसार जीवन जीएं। यदि ना जी सकें तो कम से कम विकृति परिपूर्ण जीवन जीने की कोशिश ना करे। कहा कि शिवरात्रि के अवसर पर श्री हरि कृपा आश्रम गढ़ीनेगी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 से 11 मार्च तक विराट धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed