फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   girls caught selling their mother's ear rings

बाहर घूमने जाने के लिए मां के एक तोले के झुमके बेचने पहुंचीं किशोरियां

Sat, 02 Feb 2019 11:29 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 02 Feb 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
girls caught selling their mother's ear rings
money

नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी दो किशोरियां अपनी मम्मी के झुमके का सौदा करने ज्वैलर्स के यहां पहुंची तो ज्वैलर्स की तत्परता से पुलिस के हत्थे चढ़ गई। इससे किशोरियों का झुमके बेचकर बाहर निकलने की योजना का खुलासा हो गया।      

विज्ञापन

  
कोतवाली पुलिस ने बताया कि 15 व 12 साल की दो किशोरियां शनिवार को ज्वैलर्स के यहां पहुंची। 15 वर्षीय किशोरी अपने साथ लगभग एक तोले के झुमके लेकर ज्वैलर्स मोहित रस्तोगी की दुकान में पहुंची। वहां पहुंचकर किशोरी ने कहा कि उसके पास सोने के झुमके हैं। जो कि उसकी मम्मी के हैं। उसके पिताजी काफी बीमार हैं जिनके इलाज के लिए रुपयों की सख्त जरूरत है। मम्मी ने ही इन्हें बेचने के लिए आपके पास भेजा है। 12 साल की किशोरी भी बड़ी को सहयोग कर रही थी। किशोरियों के हाव भाव देखकर ज्वैलर्स मोहित रस्तोगी को शक हुआ। 
विज्ञापन


उन्होंने किशोरियों को दुकान में बिठाया और कहा कि वह पैसा लेकर आ रहे हैं। ऐसा कहकर उन्होंने चुपके से कोतवाली पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी नरेंद्र गोस्वामी, नीतू व पीआरडी प्रेमा खेतवाल ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो किशोरियों ने सारा हाल बयां कर दिया। पता चला कि दोनों किशोरियां लगभग एक तोले के झुमके बेचकर बाहर निकलने की योजना पर काम कर रहे थे। दोनों ही किशोरियां घर से कपड़े व कापी किताब भी लेकर बाजार आ गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी तो कुछ दिन पहले भी बिना बताए घर से चली गई थी। पुलिस ने ज्वैलर्स की भूमिका की सराहना की है। कहा कि ज्वैलर्स की तत्परता से बड़ी घटना होने से बच गई। दोनों किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर काउंसलिंग की जा रही है।        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed