{"_id":"690a43eb57ec32ae740dc093","slug":"first-in-the-morning-and-then-in-the-evening-a-crazy-young-man-climbed-on-the-saryu-bridge-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-119768-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पहले सुबह फिर शाम को सरयू पुल पर चढ़ा सिरफिरा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पहले सुबह फिर शाम को सरयू पुल पर चढ़ा सिरफिरा युवक
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय का एक सिरफिरा युवक पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। आए दिन युवक नशे की हालत में पुल पर चढ़ जाता है। युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। मंगलवार को युवक ने दो बार पुल के ऊपर चढ़कर पुलिस की परेशानी बढ़ाई। इससे पहले भी कई बार युवक पुल पर चढ़कर हंगामा काट चुका है।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे युवक पहली बार जिला अस्पताल के पास बने सरयू पुल पर चढ़ गया था। उसके ऊपर चढ़ने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की 112 टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मचारी राजेश कुमार ने उसे किसी तरह से प्रलोभन देकर नीचे उतारा। शाम करीब 6:15 बजे वह फिर से उसी पुल पर चढ़ गया। रात के समय उसके नीचे गिरने का खतरा अधिक था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक पुल के ऊपर बीचोंबीच जाकर बैठ गया। खतरे को भांपते हुए फायर सर्विस की गाड़ी भी मौके पर बुलाई गई। इस दौरान वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने लोगों को वहां से दूर किया। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस, फायर सर्विस की टीम ने उसे नीचे उतारने में कामयाबी हासिल की।