फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The struggle of the statehood agitators was also commemorated in Bageshwar.

Bageshwar News: बागेश्वर में भी राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष को किया याद

Fri, 02 Oct 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 02 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The struggle of the statehood agitators was also commemorated in Bageshwar.
बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के काले अध्याय रामपुर तिराहा कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों की 32वीं बरसी पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय में एक होटल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि दो अक्तूबर 1994 की रात अलग राज्य की मांग को लेकर दिल्ली कूच कर रहे शांत आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर पुलिस की ओर से बर्बरतापूर्वक गोलीबारी और लाठीचार्ज किया गया था, जिसमें कई वीर आंदोलनकारी शहीद हो गए और कई घायल हुए।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने कहा कि तीन दशक बाद भी पीड़ित परिवारों और राज्य आंदोलनकारियों को पूर्ण न्याय का इंतजार है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी आंदोलनकारियों ने शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिले के अनेक प्रमुख राज्य आंदोलनकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed