फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire in house.

रतबे गांव में आग से पांच कमरों का मकान जलकर खाक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fire in house.
जिला मुख्यालय से 10 किमी की दूरी पर बसे गांव रतबे में आग से पांच कमरों का मकान जलकर नष्ट हो गया है। आग से ग्रामीण का राशन, कपड़े, बिस्तर, जेवर आदि जलकर नष्ट हो गए हैं। अगर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास नहीं किया होता तो नुकसान अधिक हो सकता था। बाद में दमकल विभाग और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। प्रशासन की टीम ने आग से नुकसान का मौका मुआयना किया। पीड़ित परिवार ने पड़ोस के मकान में शरण ली है। वहीं ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

रतबे गांव में बृहस्पतिवार सुबह मोहन सिंह पुत्र किशन सिंह के मकान में अचानक आग लग गई। उनका मकान सात मकानों की बाखली के बीच में है। जिस समय आग लगी परिवार वाले घर के बाहर थे। देखते ही देखते आग ने अगल-बगल के मकानों को भी चपेट में ले लिया। आग विकराल रूप ले चुकी थी। महिला पार्वती देवी ने आग को देखते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण आए। लोगों ने मकान के नीचे के कमरे में बंधे जानवरों को तत्काल बाहर निकाला।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दर्शन सिंह, ग्रामीण दरपान सिंह, ईश्वर पांडे, बलवंत सिंह, महेंद्र सिंह सहित कई लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए रवाना की गईं। गाड़ी के मौके पर पहुंचने तक ग्रामीण आग बुझाने में लगे रहे। इस बीच बाकी मकानों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने आग लगे मकान की एक दीवार तोड़ दी। लोगों की सूझबूझ से बाखली के अन्य मकान बच गए। हालांकि ग्रामीण प्रकाश सिंह और दीवान सिंह पुत्र गुलाब सिंह के मकान को जलने से नहीं बचा पाए। ग्रामीण दरपान सिंह ने बताया कि मोहन सिंह के मकान में उसकी पत्नी और बच्चे रहते हैं, जबकि बाकी दो मकान खाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद कानूनगो रमेश राम और पटवारी मनोज कुमार ने मौकेे पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। कानूनगो ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। घर के भीतर रखे भूसे के ढेर से आग तेजी से फैली जिससे मोहन सिंह के घर के भीतर रखा सामान पूरी तरह से जल गया है जिसमें जेवर भी शामिल हैं। अभी नुकसान की सही जानकारी नहीं हो पाई है। करीब 60 हजार से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
प्रभावित को दें उचित मुआवजा
बागेश्वर। जिला पंचायत सदस्य नवीन परिहार और ग्राम प्रधान बिष्ट ने कहा कि आग से मोहन सिंह का पूरा मकान जल गया है। परिवार के रहने और खाने का संकट पैदा हो गया है। पीड़ित मोहन सिंह भी घर पर नहीं है। उन्होंने प्रशासन से उसकी पत्नी और बच्चों के रहने का उचित इंतजाम और नुकसान का जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की ।

कपकोट और कौसानी के जंगल जले
बागेश्वर। जिले में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बृहस्पतिवार को कौसानी और आसपास के जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ है। चीड़ के कई पेड़ भी आग की चपेट में आ गए। इधर बुधवार की रात को कपकोट के देवली और कालीधार के जंगल में आग लग गई। सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने से नगरीय और घाटी वाले इलाकों में धुआं बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed