{"_id":"5d5d86008ebc3e6c15279971","slug":"ex-serviceman-comitted-suicide-bageshwar-news-hld3536978150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्शा पास न होने से मकान का काम रुका तो पूर्व सैनक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्शा पास न होने से मकान का काम रुका तो पूर्व सैनक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
ठायतबाडा स्थित आवास में रोते मृतक देवकी नंदन के परिजन।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पूर्व सैनिक ने तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह दोमंजिला मकान बनाने की अनुमति के लिए जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) कार्यालय के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो गया था।
मोहल्ला कठायतबाड़ा निवासी देवकी नंदन भट्ट (52) पुत्र कांतिबल्लभ झूला पुल सरयू नदी किनारे रहते थे। बुधवार सुबह उन्होंने अपने घर के पास बनी गोशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पिता कांतिबल्लभ ने बताया कि पिछले साल देवकी ने घर को दोमंजिला बनाने के लिए कॉलम, बीम बनवाए। इसका नक्शा पास न होने के कारण जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के प्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य रोक दिया था। देवकी इसकी अनुमति लेने के लिए डीडीए कार्यालय के चक्कर लगाकर काफी परेशान हो गया था।
विज्ञापन
एनएसजी कमांडो समेत अनुभवी पर्वतारोही भी थे देवकी
बागेश्वर। कठायतबाड़ा वार्ड निवासी एक पूर्व सूबेदार देवकी नंदन भट्ट सेना में एनएसजी कमांडो समेत अनुभवी पर्वतारोही भी थे। उनके परिजन ग्राम पंचायत क्वैराली के तोक वजीगांव में रहते हैं। उनके निधन से माता, पिता, पत्नी और चारों बच्चे बदहवास हो गए हैं। बता दें कि उनके भाई का पूर्व में ही निधन हो चुका है।
कोट - देवकीनंदन मामला सुलझाने के लिए मेरे पास भी आए थे। तब उनकी मदद की थी लेकिन मामला निस्तारित नहीं हो सका था। - सुरेश सिंह खेतवाल, पालिकाध्यक्ष
कोट - देवकी का मामला डीडीए के उपाध्यक्ष के पास इसी साल से विचाराधीन है। वहां नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने पर ही मामला निस्तारित होगा। - राहुल गोयल, सचिव/डीडीए
कोट - मोहल्ला कठायतबाड़ा निवासी देवकी नंदन भट्ट के भवन निर्माण का मामला डीडीए के मानकों का अनुपालन कराने के लिए विचाराधीन है। कुछ औपचारिकताएं पूरी होते ही मामला निस्तारित हो जाएगा। पुलिस से मामले की जानकारी ली तो पता चला कि देवकी पहले से ही तनावग्रस्त थे। - रंजना राजगुरु, डीएम बागेश्वर/उपाध्यक्ष डीडी

मृतक कमांडो देवकी नंदन।- फोटो : BAGESHWAR

कठायतबाड़ा स्थित मृतक देवकी नंदन का आवास।- फोटो : BAGESHWAR