फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Environment protection.

दूल्हा-दुल्हन ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Environment protection.
बागेश्वर के देवलचौंरा गांव में मायके से विदा होने से पूर्व जीवनसाथी के साथ पौधरोपण करती दुल्हन। ? - फोटो : BAGESHWAR
देवलचौंरा गांव के नवविवाहित जोड़े पूजा और मनोज ने पौधरोपण का पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दूल्हा-दुल्हन ने शादी संपन्न होने के बाद एक पौधा रोपा और परिजनों को आजीवन उसके संरक्षण करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

देवलचौंरा गांव में खुशाल सिंह की दुल्हन बनी पुत्री पूजा गढ़िया ने विवाह संपन्न होने के बाद मायके से विदा होने से पूर्व मायके वालों को अनूठा उपहार दिया। उन्होंने अपने पति मनोज नगरकोटी के साथ घर के पास एक पौधा रोपा। नवविवाहित जोड़े ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन

भविष्य बचाने के लिए पेड़-पौधों का होना बेहद जरूरी है। ग्राम प्रधान भागीरथी मेहता ने बताया कि बीडीओ की पहल पर नवविवाहित जोड़े ने पौधरोपण किया। मायके वालों ने रोपे गए पौधे को संरक्षित करने का संकल्प लिया। वहां जानकी मेहता, इंद्रा नेगी, प्रेमा देवी, प्रमोद मेहता, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, बीडीओ आलोक भंडारी ने कहा कि यह कदम अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed