{"_id":"64710037970f65a6fc0852b4","slug":"education-competition-is-orgnised-bageshwar-news-c-8-1-151463-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: वाद विवाद में सीता, निबंध में जिया, चित्रकला में हिमानी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: वाद विवाद में सीता, निबंध में जिया, चित्रकला में हिमानी अव्वल
Sat, 27 May 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 27 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में वसुधैव कुटुंबकम - जी-20 की अध्यक्षता भारत के लिए सुनहरा अवसर विषय पर जिला स्तरीय वाद विवाद, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। वाद विवाद में सीता पपोला, निबंध में जिया फर्स्वाण और चित्रकला में हिमानी खेतवाल ने पहला स्थान पाया। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सीईओ गजेंद्र सौन ने कहा कि जी-20 समिट जलवायु परिवर्तन, असमानता और समावेशी आर्थिक विकास जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और उन्हें हल करने के लिए प्रयासरत है। विशिष्ट अतिथि राइंका बागेश्वर के प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को चिंतन के मौके मिलते हैं। वहां समग्र शिक्षा की जिला समन्वयक किरन जोशी, निर्णायक रवि कुमार जोशी, डॉ. अंजू परिहार, राजीव निगम, सुषमा टम्टा, डॉ. हरीश सिंह दफौटी और दीक्षा दानू रहे। कार्यक्रम डायट प्रवक्ता संदीप कुमार जोशी ने किया। संवाद