{"_id":"63333dbca1c5ea7c9300ac9b","slug":"durga-pujan-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4771758116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव में भजन-कीर्तन को उमड़ी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव में भजन-कीर्तन को उमड़ी महिलाएं
विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइशखेत में आयोजित देवी पूजा में भजन कीर्तन करती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन जिले के देवी मंदिरों में भक्तों ने मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की। नुमाइशखेत मैदान में बने दुर्गा पूजा और देवी पूजा पंडालों में रात तक भजन, कीर्तन हो रहे हैं।
नवरात्र के नौ दिनों में मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। इस दौरान घरों और देवी मंदिरों में हरेला भी बोया गया। वहीं श्रद्धालु नौ दिनों तक उपवास कर मां की पूजा कर रहे हैं। नुमाइशखेत मैदान में बने पूजा पंडालों में भजन संध्या चल रही है। बाजार क्षेत्र के अलावा नगर के मंडलेसरा, कठायतबाड़ा, ठाकुरद्वारा, ज्वालादेवी वार्ड, सैम मंदिर वार्ड से महिलाएं आरती कर भजन सुनाने आ रहीं हैं।
शाम को सरयू आरती में भी भक्त शामिल हो रहे हैं। दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बृजकिशोर वर्मा और नगर पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत मलड़ा ने बताया कि श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। जोशीगांव और कपकोट के केदारेश्वर मैदान, कर्मी आदि में भी दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी भक्तों ने नगर के चंडिका मंदिर, शीतला माता मंदिर, जजी के कालिका मंदिर, कांडा के महाकाली मंदिर, गरुड़ के कोट भ्रामरी मंदिर समेत जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में पूजा कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया।