फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drinking water is the biggest problem in the biggest ward

सबसे बड़े वार्ड में पेयजल सबसे बड़ी समस्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Drinking water is the biggest problem in the biggest ward
बागेश्वर का मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड परिसीमन के बाद शहर से जुड़ा है। इसमें सबसे बड़ी समस्या पानी की है। लोगों ने बताया कि पानी की योजनाएं तो बनी हैं, लेकिन आबादी के मुताबिक लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। नियमित रूप से पानी न आने से जरूरत के मुताबिक आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को जरूरी कामकाज में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड क्षेत्रफल के हिसाब से पालिका का सबसे बड़ा वार्ड है। इसमें परिसीमन के बाद कई ग्रामीण क्षेत्र शामिल हुए हैं। लोगों ने बताया कि जिनखोला, भरतपुर, नल्लाखोला, पन्यालखोली समेत भल्यूड़ा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। आए दिन बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। वार्ड में रास्ते संकरे होने से आवाजाही में परेशानी हो रही है। भिल्यूड़ा से जिनखोला तक रास्ते की हालत खराब है। नालियां न होने से घरों से निकलने वाला पानी रास्तों पर बह रहा है। बंदर खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं और आवारा पशु खेतों में घुस रहे हैं। लोगों ने बताया कि कांडाधार में कूड़ादान न होने से लोग गधेरे में कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे गंदगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

-
कुंती और दोंगाड़ गधेरा नहीं मिले नदी में
बागेश्वर। मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड में कुंती गधेरा और दोंगाड़ गधेरा नदी में नहीं मिला है। इससे बरसात के समय जल निकासी न होने से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि बरसात के समय गधेरों का पानी घर और दुकानों में घुस जाता है, जिससे नुकसान उठाना पड़ता है। वार्ड में कई जगह पर नालियां चोक होने से सड़कों पर कीचड़ और गंदगी हो रही है। इससे वाहन चालकों समेत आम लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। घरों के पाइप भी सड़कों पर छोड़े जाने से गंदगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
क्या कहते हैं लोग
-------------
वार्ड में पानी की सबसे अधिक दिक्कत है। पेयजल योजनाएं तो बनाई गई हैं लेकिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। रास्ते संकरे होने से दिक्कत होती है। भल्यूड़ा, जिनखोला समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का संकट है।- फकीर चंद्र आर्या
-
वार्ड में भिल्यूड़ा से जिनखोला तक रास्तों की हालत बदतर है, जिनकी मरम्मत की जानी चाहिए। रास्तों के साथ नालियां न होने से कीचड़ और गंदगी बढ़ रही है। जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिलने से कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। - हीरा राम
-
वार्ड में पेयजल की ज्यादा दिक्कत है, नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराया जाना चाहिए। बरसात में नालियों का पानी दुकानों और घरों में घुस जा रहा है, जिससे नुकसान होता है। जल निकासी की व्यवस्था की जानी चाहिए।- आशुतोष कुमार
-
कांडाधार में कूड़ादान की व्यवस्था नहीं होने से लोग खुले और गधेरे में कूड़ा फेंक रहे हैं। कूड़ा गाड़ी सप्ताह में एक बार आती है। इससे वार्ड में गंदगी बढ़ रही है। बंदर और आवारा जानवर खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं।- दीपक भंडारी

--
सभासद बोलीं.....
वार्ड में सीसी मार्ग, सड़क, शौचालय, नालियों के निर्माण संबंधी 30 लाख रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। क्षेत्र में करीब 100 स्ट्रीट लाइट लगाकर उनका रखरखाव किया जा रहा है। पनाड़ गांव में 5.87 की लागत से सीसी मार्ग, जीतनगर में दस लाख की लागत से सीसी मार्ग और नालियां बनाई गई हैं। जिनखोला में सीसी मार्ग बनाया गया है। पांच लाख की लागत से शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। भिलौना के पानी कनेक्शन को टैंक से जोड़कर पेयजल व्यवस्था की गई है।- रूपा देवी, सभासद, मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed