{"_id":"682786c724f16f43b303bf44","slug":"doctors-shortage-at-bageshwar-bageshwar-news-c-231-1-ha11012-115607-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर जिले के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर जिले के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी
Sat, 17 May 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 17 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के सीएचसी, पीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से लोग परेशान हैं। लंबे समय से लोग नियुक्ति के लिए जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों को पत्र दे चुके हैं। इसके बाद भी नियुक्ति के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
बागेश्वर जिले में बैजनाथ, कपकोट और कांडा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसके अलावा धारीडोबा, दोफद, जाखेरा, काफलीगैर, कौसानी, पालड़ीछिना और पोथिंग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। यहां लंबे समय से महिला रोग विशेषश्र, बाल रोग, निश्चेतक और रेडियोलॉजिस्ट की कमी है। लंबे समय से स्थानीय लोग सांसद, विधायक, ब्लाक प्रमुख और अधिकारियों से इनकी नियुक्ति करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी नियुक्ति के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोग मजबूरी में उपचार के लिए जिला अस्पताल या अल्मोड़ा की दौड़ लगा रहे हैं। जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या अधिक होने से दूरस्थ क्षेत्रों से उपचार को आए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने शीघ्र चिकित्सकों की नियुक्ति करने की मांग की है।