{"_id":"5bf6f7f9bdec22418e1ad3e2","slug":"disgusted-rhetoric-on-not-making-separate-blocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लाक न बनाने पर जताई नाराजगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लाक न बनाने पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कठपुड़ियाछीना में बैठक करते संघर्ष समिति के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन संघर्ष समिति की बैठक में कई बार मांग उठाने के बाद भी अभी तक कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लाक न बनाए जाने व क्षेत्र की अन्य लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर सख्त नाराजगी जताई गई। बैठक में समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रावत की अध्यक्षता और महेश चंद्र मिश्रा के संचालन हुई बैठक में कहा गया कि अलग ब्लाक नहीं बनने से क्षेत्र के विकास पर कुप्रभाव पड़ रहा है। भूमि उपलब्ध होने के बावजूद भी आईटीआई का भवन आज तक नहीं बन सका पाया है। इससे छात्र छात्राओं को कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कठपुड़ियाछीना-शेराघाट मोटर मार्ग का निर्माण मानकों के अनुसार नहीं हो पा रहा है। बिलौना-पगना सड़क में सोलिंग और डामरीकरण का कार्य अभी नहीं हो सका है।
दाणोंछीना-बेहरगांव सड़क के किमी छह में पुल का निर्माण अधर में लटका हुआ है। इस मौके पर चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। बैठक में देवी दत्त मिश्रा, एनके मिश्रा, नारायण सिंह, गोविंद मनकोटी, कमला कांत मिश्रा, मनोज पंत, खीम सिंह नेगी, प्रेम लाल, भुवन चंद्र जोशी, बची सिंह मनराल आदि मौजूद थे।