{"_id":"5730c6d04f1c1b7d0a919b70","slug":"parents-who-beat-up-his-son-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप के साथ मारपीट करने वाले बेटे को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बाप के साथ मारपीट करने वाले बेटे को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 09 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बाप के साथ मारपीट करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मालूम हो कि बागेश्वर के फल्टनियां गांव निवासी आनुली देवी ने अपने 27 वर्षीय बेटे प्रमोद कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी।
आनुली देवी का कहना था कि बेटे की मारपीट के डर से उसके पति किशन राम घर छोड़कर दूसरी जगह रहने को मजबूर है। महिला ने बेटे पर घर का सामान बेचने और मना करने पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। डीएम भूपाल सिंह मनराल ने इस मामले को गंभीरता से लेकर फोन से पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इसके बाद वरिष्ठ एसएसआई गोपाल राम के नेतृत्व में फल्टनियां पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रमोद कुमार को आईपीसी की धारा 342, 232, 504 व 506 के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन