{"_id":"5a9ebff44f1c1bd8548b4755","slug":"minor-statements-will-be-recorded-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दर्ज होंगे नाबालिग के बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज दर्ज होंगे नाबालिग के बयान
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ने लगा है। वहीं, मामले की विवेचना कर रही सब इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़िता के बयान बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
एमएसएम सीएचसी बैजनाथ में तैनात वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव सरना पर आरोप है कि उन्होंने एक मार्च की रात नाबालिग से घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। भाजपा-कांग्रेस आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर मुखर हैं।
विज्ञापन
विधायक चंदन राम दास का कहना है कि उन्होंने डॉक्टर की बर्खास्तगी को लेकर डीजी हेल्थ को कहा है। वहीं, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार,भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली, किसान क्लब देवनाई के अध्यक्ष सुंदर बरोलिया, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी आजाद ने शासन-प्रशासन से आरोपी डॉक्टर को तत्काल गिरफ्तार कर बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
इधर मामले की विवेचक सब इंस्पेक्टर निधि शर्मा का कहना है कि किशोरी से मंगलवार को पुन: पूछताछ की गई। उनके अनुसार बुधवार को 164 के तहत किशोरी के बयान मजिस्ट्रेट के सामने होंगे।
पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष बैजनाथ से पीड़ित किशोरी से पूछताछ के बाद उसके मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने को कहा गया है। - मुकेश कुमार, एसपी, बागेश्वर।