{"_id":"573a01c54f1c1b6c17ac7c78","slug":"garuda-missing-teenager-recovered-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ से लापता किशोरी हिमाचल में बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गरुड़ से लापता किशोरी हिमाचल में बरामद
अमर उजाला (ब्यूरो) बागेश्वर
Updated Mon, 16 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
.
विज्ञापन
राजस्व पुलिस क्षेत्र दर्शानी से लापता किशोरी को राजस्व पुलिस ने हिमाचल में बरामद किया। पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने वाले नेपाली युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
राजस्व पुलिस क्षेत्र नौगांव की एक किशोरी को लेकर नेपाल मूल का एक युवक नौ मई को लापता ले गया था। किशोरी के पिता ने पुत्री की गुमशुदगी राजस्व पुलिस में दर्ज कराई थी। कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि रेगुलर पुलिस की मदद से राजस्व पुलिस ने लापता किशोरी को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेपाली युवक विनोद बहादुर के साथ बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को किशोरी और नेपाली युवक को सिविल जज के न्यायालय में पेश किया। नेपाली युवक को आईपीसी की धारा 363 और 366 के आरोप में जेल भेज दिया है। कानूनगो ने बताया कि किशोरी का पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा ने बताया कि किशोरी को बरामद करने वाले पटवारी बीसी लोहुमी, पटवारी देश दीपक वर्मा, पुलिस कांस्टेबल बीना दोसाद, सिपाही दीपक बिष्ट को सम्मानित किया जाएगा।