फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drunk Driver's license revoked

शराबी चालक का लाइसेंस निरस्त

Sat, 23 Apr 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 23 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Drunk Driver's license revoked
जांच करते एआरटीओ। - फोटो : अमर उजाला

कौसानी/बागेश्वर। एआरटीओ ने बागेश्वर जनपद के विभिन्न रूटों में वाहनों की चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने पर दो वाहन सीज कर दिए जबकि 40 वाहनों का चालान किया गया। शराब पीकर वाहन चला रहे एक चालक का लाइसेंस रद्द कर दिया। एआरटीओ की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मच गई। एआरटीओ विमल पांडेय ने गुरुवार को बागेश्वर, काफलीगैर, गरुड़, कौसानी रूटों में वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एक मैक्सी चालक शराब के नशे में मिला। एआरटीओ ने सख्ती दिखाते हुए चालक का लाइसेंस निरस्त करते हुए वाहन को सीज कर दिया।

विज्ञापन


फिटनेस न होने पर एक छोटा हाथी को भी सीज किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 40 वाहन चालकों के चालान काटे गए। एआरटीओ ने बताया कि इस समय टूरिस्ट सीजन चल रहा है। अधिकतर चालक यातायात नियमों के विपरीत वाहनों का संचालन करते हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वाहनों की चेकिंग का कार्य जारी रहेगा। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ की कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed