{"_id":"5c6c529ebdec2232285b147f","slug":"41550602910-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना से हैकरों ने खाते से उड़ाए नौ हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटना से हैकरों ने खाते से उड़ाए नौ हजार
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्रामीण के खाते से पटना के हैकरोें ने नौ हजार की राशि उड़ा दी। खाताधारक को मोबाइल में नौ हजार रुपये निकलने का मेसेज आने पर घटना का पता चला। पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
मनकोट निवासी चंद्रशेखर चौबे पुत्र केशव दत्त चौबे का भारतीय स्टेट बैंक की घिंघारूतोला शाखा में खाता है। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को उनके फोन में खाते से नौ हजार की राशि कटने का मेसेज आया। जब उन्होंने बैंक से पता किया तो जानकारी मिली कि पटना (बिहार) से उनके खाते से यह राशि निकाली गई है। खाताधारक ने बैंक की मदद से एटीएम तो ब्लाक करा दिया लेकिन खाते से निकाली गई राशि वापस नहीं मिली। इस पर चंद्रशेखर चौबे ने कोतवाली पुलिस में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खाताधारक ने खाते से निकाली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।