{"_id":"56f032ca4f1c1b5014f14d2a","slug":"34-arrested-in-a-case-of-illegal-alcohol-with","type":"story","status":"publish","title_hn":" 34 पेटी अवैध शराब के साथ एक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
34 पेटी अवैध शराब के साथ एक दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
तस्कर के साथ शराब
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल के निर्देश पर होली पर्व को देखते हुए झिरौली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने काफलीगैर तहसील के असों निवासी शराब के एक तस्कर को 34 पेटी अवैध शराब के साथ दबोचा है।
विज्ञापन
आरोपी गांवों में शराब पहुंचाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी का आबकारी अधिनियम में चालान कर दिया है।
थानाध्यक्ष डीएस बिष्ट के अनुसार कठपुडिय़ाछीना क्षेत्र में कांस्टेबल राजेश बिष्ट और एचसी महेश राम गश्त में थे। इस दौरान उन्हें कठपुड़ियाछीना कस्बे से करीब आधा किमी दूर एक कल्मठ के समीप असों गांव निवासी चंदन सिंह (45) खड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
उसने जमीन में कुछ पेटियां रखी हुई थीं। पूछताछ करने पर वह किसी वाहन के इंतजार में खड़ा होने की बात कर भ्रमित करने लगा। 34 पेटियों को चेक करने पर उसमें भारी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के राजस्व क्षेत्र से उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
21 17 बीजीएस 17पी: झिरौली में पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर।