{"_id":"5bb50445867a551142223fba","slug":"31538589765-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने पिता को लहूलुहान किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने पिता को लहूलुहान किया
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। एक बेटे ने पिता पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार दोपहर मंडलसेरा निवासी 58 वर्षीय रमेश राम की अपने बेटे गौरव से कहासुनी हो गई। आरोप है कि गौरव शराब पीकर आया था। टोकने पर गौरव तैश में आ गया और उसने अपने पिता रमेश राम पर हमला कर दिया। उसने हाथ में पहने लोहे के कड़े से पिता के सिर पर कई वार किए। इससे रमेश राम लहूलुहान हो गए। घटना के बाद घायल रमेश राम को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो