{"_id":"5afc705c4f1c1bce408b5d6d","slug":"161526493276-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह के चार माह बाद लापता हुई विवाहिता लौटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाह के चार माह बाद लापता हुई विवाहिता लौटी
Updated Wed, 16 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। शादि के चार महीने बाद ही मायके से लापता हुई विवाहिता लौट आई है। पुलिस द्वारा महिला को परगना मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है।
दुगनाकुरी क्षेत्र का एक युवक सिडकुल रुद्रपुर में नौकरी करता है। दिसंबर 2017 में उसका विवाह कपकोट तहसील क्षेत्र निवासी युवती से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी।
नौकरी पर लौटे युवक की भी उसके बाद से पत्नी से कोई बातचीत नहीं हुई। कुछ दिन पूर्व घर लौटने पर उसे पत्नी के चार मार्च से लापता होने का पता चला। इसपर उसने कपकोट थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस विवाहिता की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष यूआर आर्या ने बताया कि विवाहिता बुधवार को खुद ही लौट आई है। महिला को परगना मजिस्ट्रेट बागेश्वर के समक्ष पेश किया जाएगा।