फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   खुलेआम घूम रहे हैं आरोपी, झिरौली पुलिस मूकदर्शक

खुलेआम घूम रहे हैं आरोपी, झिरौली पुलिस मूकदर्शक

Mon, 17 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खुलेआम घूम रहे हैं आरोपी, झिरौली पुलिस मूकदर्शक

विज्ञापन
बागेश्वर। आंवलीगाड़ निवासी विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज हुए सात दिन बीतने के बाद भी पुलिस जांच तक ही सिमटी हुई है।

झिरौली थाना अंतर्गत ग्राम आंवलीगाड़ निवासी नीमा जोशी(35) पत्नी राजेंद्र जोशी की बीते नौ सितंबर को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर नीमा की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति, सास सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

घटना के एक सप्ताह के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इधर मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपी क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे हैं उसके बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने का साहस नहीं कर पा रही है। इधर झिरौली पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन


कोट................
आंवलीगाड़ निवासी नीमा की मौत मामले में जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर में जहर की पुष्टि हुई है। परीक्षण के लिए बिसरा लैब भेजा गया है। गिरफ्तारी के लिए ठोस साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। - मुकेश चौहान, एसपी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed