फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   13 लाख का चेक निजी खाते में जमा कराया पूर्व युवा कल्याण अधिकारी ने

13 लाख का चेक निजी खाते में जमा कराया पूर्व युवा कल्याण अधिकारी ने

Sun, 23 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
13 लाख का चेक निजी खाते में जमा कराया पूर्व युवा कल्याण अधिकारी ने

विज्ञापन
बागेश्वर। सेवानिवृत्त युवा कल्याण अधिकारी जीवन लाल ने विभाग में तैनात तत्कालीन प्रधान सहायक चित्रा पांडे के साथ मिलकर वित्तीय अनियमितता की थी। उन्होंने 13 लाख के विभागीय चेक को निजी खाते में जमा कराया था। एसडीएम व विभागीय जांच में युवा कल्याण विभाग में हुई कई वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है।

एसडीए व विभाग द्वारा की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर ही विभाग ने सेवानिवृत्त युवा कल्याण अधिकारी जीवन लाल व तत्कालीन प्रधान सहायक चित्रा पांडे के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। वर्ष 2013-14 में बागेश्वर में तैनात युवा कल्याण अधिकारी जीवन लाल पर आरोप था कि उन्होंने अप्रशिक्षित लोगों को पीआरडी में भर्ती कराकर उनके नाम पर धनराशि आहरित करा ली।
विज्ञापन


विभाग ने भी पीआरडी जवानों के आरोपों को तब सच माना जब पता चला जीवन लाल ने प्रधान सहायक की मदद से 13 लाख के कोषागार बैंकर्स चेक को विभागीय खाते में जमा कराने की बजाय निजी खाते में जमा कराए हैं। इस मामले की जांच कराने की मांग को लेकर पीआरडी जवान दीपक जोशी ने कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत
बागेश्वर। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में हुई जांच के आधार पर ठोस सबूत हैं। पुलिस जांच में और साक्ष्य जुटाकर जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed