फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Councilors are angry over the dilapidated roads of Chilianaula.

Bageshwar News: चिलियानौला की बदहाल सड़कों पर सभासदों में आक्रोश

Sat, 26 Sep 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 26 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Councilors are angry over the dilapidated roads of Chilianaula.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला पालिका क्षेत्र में बदहाल सड़कों को लेकर सभासदों ने नाराजगी जताई है। सभासद आशीष पांडेय और सुंदर सिंह कुवार्बी ने लोनिवि अधिकारियों को पत्र भेजकर जल्द सड़कों के सुधारीकरण की मांग की है।
विज्ञापन

सभासद आशीष पांडेय ने बताया कि वार्ड चार में मुख्य बाजार से शक्ति चौक तक सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील है। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सभासद सुंदर सिंह कुवार्बी ने जालली-मासी मोटर मार्ग की बदहाली का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि पिछले साल आपदा में डिग्री कॉलेज के पास सड़क धंस गई थी। हरड़ा देवी मंदिर के आसपास भी मार्ग क्षतिग्रस्त है। यह मार्ग पालिका क्षेत्र के साथ ही सिलोर घाटी की बड़ी आबादी को जोड़ता है। सभासदों ने चेतावनी दी कि जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed