फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   correction in the voter list can be done with the app

नाम में गड़बड़ी है तो वोटर हेल्पलाइन एप से करें सही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
correction in the voter list can be done with the app
बागेश्वर तहसील में बीएलओ को वोटर ऐप चलाने की ट्रेनिंग दी गई। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप से भी मतदाता सूची में संशोधन कराया जा सकता है। रविवार को मतदाता सूची के संशोधन में लगे बीएलओ को एप को चलाना सिखाया गया।
विज्ञापन

तहसील सभागार में रविवार को आयोजित शिविर में तहसीलदार नवाजिश खलिक और मास्टर ट्रेनर विपिन उपाध्याय ने बताया कि वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप से हर मतदाता अपने नाम का सत्यापन और बदलाव करवा सकता है।
विज्ञापन

कांडा के तहसीलदार मैनपाल सिंह, काफलीगैर के नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी, आरके शिव दत्त तिवारी आदि ने भी बीएलओ की शंकाओं का समाधान किया। मोबाइल ऐप के माध्यम से फार्म नंबर छह, सात, आठ भरने का सुझाव दिया गया। बताया कि जो बीएलओ रविवार को नहीं आ सके, उनके लिए 17 सितंबर को सुबह दस बजे से दोबारा तहसील में यह शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं कई कई गांवों में शिक्षक, पटवारियों समेत आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी बीएलओ बनाया गया है। इनमें से कई महिलाओं के पास स्मार्टफोन नहीं हैं। इसलिए उन्होंने निर्वाचन विभाग से स्मार्टफोन भी दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed