{"_id":"63333db56e0cbf1872120229","slug":"clean-ganga-mission-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4771748190","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल और सुहानी ने जीती क्रास कंट्री दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल और सुहानी ने जीती क्रास कंट्री दौड़
विज्ञापन
बागेश्वर में क्रास कंट्री दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीईओ, जिला क्रीड़ाधिकारी व युवा कल्?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। आजादी का अमृत महोत्सव और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (नमामि गंगे) के तहत नगर में क्रॉस कंट्री दौड़ और योगाभ्यास कराया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ के पुरुष वर्ग में राहुल सिंह रावत और महिला वर्ग में सुहानी जीतीं। इंडोर स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम का अभ्यास कराया।
महिल, पुरुष ओपन वर्ग में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ भागीरथी बाईपास से शुरू हुई। सीईओ जीएस सौन, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाई। पुरुष वर्ग में 10 किमी और महिला वर्ग में आठ किमी की दौड़ हुई। दौड़ का समापन डिग्री कॉलेज गेट में हुआ। समापन समारोह में विजेताओं को तीन हजार, द्वितीय को दो हजार और तृतीय रहने वालों को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
इंडोर स्टेडियम में हुए योग कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के योग प्रशिक्षक केवलानंद जोशी, जसवंत सिंह ने सूर्य नमस्कार ताड़ासन, वृक्षासन, मंडूकासन, शशकासन, पाद हस्तासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, मकरासन, पवन मुक्तासन, हास्यासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि का अभ्यास कराया। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रणजीत सेठ, यूनानी अधिकारी डॉ. राघवेंद्र गुप्ता, डॉ. बेला महर साह, डॉ. ऐजल पटेल आदि रहे।