फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cash For MDM

प्राइमरी और जूनियर के बच्चों को मिड्डे मील की राशि मिलेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Cash For MDM
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के चलते बंद स्कूलों में प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र, छात्राओं को 13 मार्च से 31 मार्च तक के मिड डे मील के बदले राशि मिलेगी। राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग को इसके भुगतान के निर्देश दिए हैं। छात्र, छात्राओं को इस अवधि का चावल भी दिया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आर मीनाक्षी सुंदरम ने इस आशय के आदेश 19 मार्च को जारी कर दिए थे। यह आदेश अब जिले में भी पहुंच गए हैं। डीईओ बेसिक पद्मेंद्र सकलानी ने बताया है कि जिले के कुल 20567 छात्र, छात्राओं के अभिभावकों को इस राशि का भुगतान किया जाना है। इसमें से 11197 बच्चे प्राथमिक और 9370 बच्चे जूनियर हाईस्कूल के हैं। प्राथमिक कक्षाओं के छात्र, छात्राओं को प्रतिदिन के 4.67 रुपये और जूनियर कक्षाओं के छात्र, छात्राओं को रोजाना 6.72 रुपये के हिसाब से भुगतान मिलेगा। प्राथमिक कक्षाओं के छात्र, छात्राओं को रोजाना 100 ग्राम चावल और जूनियर कक्षाओं के छात्र, छात्राओं को 150 ग्राम चावल रोज के हिसाब से मिलेगा। इसके निर्देश सभी प्रधानाध्यापकों को दे दिए गए हैं। इसलिए उम्मीद है कि जल्द ही छात्र, छात्राओं के अभिभावकों को राशि और चावल बांट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed