फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Books in Bageshwar

एक माह में 100 पुस्तक और 35 हजार रुपये जुटाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Books in Bageshwar
पुस्तकालय के लिए एकत्रित पुस्तकें। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर शुरू किए गए जनता इंटर कॉलेज फरसाली के शिक्षकों ने पुस्तक दान एक अभियान चलाया है। बुधवार को इसे एक माह का समय पूरा हो गया है। अभियान के तहत स्कूल में पुस्तकालय खोलने के लिए शिक्षकों ने सौ पुस्तक और 35 हजार रुपये की राशि जुटा ली है।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज फरसाली के शिक्षक गिरीश चंद्र पंतोला और नवीन उपाध्याय के द्वारा शुरू किए गए पुस्तक दान अभियान से स्थानीय और अन्य राज्यों से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। शिक्षकों की ओर से सोशल मीडिया में अपील करने के बाद देश के कोने-कोने से लोग पुस्तक अथवा पैसे भेज रहे हैं। अभियान के तहत लोगों से स्कूल में पुस्तकालय खोलने के लिए ज्ञानवर्धक पुस्तक दान करने की अपील की जा रही है। प्रधानाचार्य सुनील कुमार पांडे ने पहल की सराहना कर पुस्तकालय खोलने के लिए स्कूल में अलग से कक्ष तैयार करवा दिया है। पुस्तकालय में बच्चों के लिए प्रोजेक्टर लगाया जाएगा। वर्तमान में कोविड के चलते स्कूल बंद हैं। स्कूल खुलते ही पुस्तकालय शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

देश के कोने-कोने से लोग दे रहे हैं सहयोग
बागेश्वर। शिक्षक गिरीश चंद्र पंतोला ने बताया कि बंगलूरू से प्रकाश भट्ट, छत्तीसगढ़ से कारोबारी अशोक रावत, पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. बीआर पनेरु, पिथौरागढ़ से शिक्षिका ज्योति पंत, उत्तर प्रदेश से शिक्षक राम कुमार, मुंबई से पुरुषोत्तम पंतोला, धीरज चंद, कमलेश भट्ट, मनोज कांडपाल, मनीष महर, प्रदीप भट्ट, खीमानंद भट्ट, मनोज बंग्याल आदि ने अभियान की सराहना करते हुए पुस्तक और रुपये दान किए हैं। बताया कि विभिन्न स्थानों से 37 बाल नैतिक शिक्षा की पुस्तकें, गीतांजलि, देवभूमि हिंदी पर्यायवाची कोष, देवभूमि हिंदी मुहावरा कोष, स्मृति का पुजारी, काव्यांग विवेचन, कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत, व्यावहारिक हिंदी, वनराजियों की खोज में, रंगभूमि आदि पुस्तकों का संकलन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed