फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar Dist Hospital Does not Have CT Scan

Bageshwar News: बागेश्वर में कब लगेगी सीटी स्कैन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar Dist Hospital Does not Have CT Scan
अल्मोड़ा के जिला अस्पताल मे उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : ALMORA
बागेश्वर। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय की पहल पर दो साल पहले विश्व बैंक ने पांच करोड़ रुपये मंजूर किए थे। वर्ष 2021 से अब तक कई बार सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए समय सीमा बताई गई, लेकिन अब तक सीटी स्कैन सेंटर की सुविधा बागेश्वर के लोगों को नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

सीटी स्कैन की सुविधा न होने के कारण गंभीर रूप से घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। कई बार घायलों की जान पर बन आती है।
सिर की गंभीर चोट होने पर बागेश्वर में इलाज नहीं मिल पाता। सीटी स्कैन के लिए हल्द्वानी, बरेली की शरण लेने पड़ती है। इस में समय, धन की बर्बादी तो होती ही है, कई बार घायलों की जान पर भी बन आती है। सीटी स्कैन की सुविधा जिला मुख्यालय में मिल जाती तो गंभीर रूप से घायल लोगों की जान बचाने में मदद मिलती। संवाद
विज्ञापन

चमोली, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जिले को भी मिलता लाभ
बागेश्वर। यहां सीटी स्कैन मशीन स्थापित हो तो अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जिले के सीमावर्ती इलाकों के साथ ही गढ़वाल के चमोली जिले के बागेश्वर से सटे इलाकों के लोगों को भी लाभ मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने एक्सरे कक्ष में स्थापित करने का लिया गया था फैसला
बागेश्वर। जिला अस्पताल प्रशासन और विश्क बैंक टीम ने जिला अस्पताल के पुराने एक्स-रे कक्ष में सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने का निर्णय लिया था। सीएमएस वीके टम्टा के अनुसार सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। जल्द सीटी स्कैन मशीन स्थापित होने की उम्मीद है। संवाद
कोट
सीटी स्कैन लगने का मामला किस स्तर पर लंबित है, इसकी जानकारी हासिल करने के बाद प्राथमिकता के आधार पर मशीन स्थापित कराई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय, विश्व बैंक के साथ ही शासन से बात की जाएगी।

अनुराधा पाल, डीएम बागेश्वर
अल्मोड़ा जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 350 मरीज
अल्मोड़ा। ठंड के मौसम में अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में 350 ओपीडी दर्ज की गई। अस्पताल में सर्दी जुकाम, खांसी, एलजी आदि रोगों के मरीज बढ़े हैं। सुबह से ही अस्पताल के पर्ची काउंटर, डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतार रही। इधर, डॉ. मनीष पंत ने बताया कि इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। ऐसे में बच्चों के खान-पान पर ध्यान रखने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed