फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Assurance of completing Mandalsera pumping scheme soon

Bageshwar News: मंडलसेरा पंपिंग योजना जल्द पूरी करने का आश्वासन

Sat, 14 Jun 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 14 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Assurance of completing Mandalsera pumping scheme soon
बागेश्वर। मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण कार्य पूरा नहीं हो रहा है। विभाग की ओर से योजना के जल्द पूरा होने का आश्वासन दिया जाता रहा है। इस बार फिर योजना जल्द पूरी किए जाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

मंडलसेरा पंपिंग योजना का निर्माण कार्य छह साल से चल रहा है। पिछले तीन साल से हर तिमाही में कार्य पूरा करने की बात कही जाती है। लेकिन अब तक लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

योजना का निर्माण 11,21,49,000 लाख रुपये से किया जा रहा है। इससे मंडलसेरा उत्तरी और दक्षिणी वार्ड को प्रतिदिन 2.25 एमएलडी और नगर क्षेत्र को कुल 3.70 एमएलडी स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के ईई विपिन कुमार रवि ने बताया कि पेयजल टंकियों का निर्माण पूरा हो गया है। पंप हाउस से संबंधित यांत्रिक और योजना का ट्रायल रन भी किया जा चुका है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है। जून अंत तक योजना से नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed