फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   After Diwali, no major Delhi-Dharamghar service beyond the headquarters.

Bageshwar News: दीपावली के बाद मुख्यालय से आगे नहीं बड़ी दिल्ली-धरमघर सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
After Diwali, no major Delhi-Dharamghar service beyond the headquarters.

विज्ञापन

बागेश्वर। जिले में रोडवेज डिपो से संचालित होने वाली तीन ही सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से हो पा रहा है। दिल्ली-धरमघर सेवा धरमघर की बजाय जिला मुख्यालय से संचालित हो रही है। दुग नाकुरी और पुंगरघाटी क्षेत्र की 10 हजार से अधिक की आबादी को एकमात्र बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों को टैक्सियों और निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है।
रोडवेज डिपो की ओर से जिले से चार बस सेवाओं का संचालन किया जाता है। डिपो से संचालित होने वाली दिल्ली-धरमघर सेवा दीपावली के बाद मुख्यालय से ही संचालित हो रही है। क्षेत्र से दिल्ली रूट के यात्रियों को जिला मुख्यालय तक अन्य वाहनों से यात्रा कर पहुंचना पड़ रहा है। दिल्ली से क्षेत्र के लिए आने वाले यात्रियों को जिला मुख्यालय से आगे की यात्रा के लिए टैक्सियों पर निर्भर होना पड़ रहा है। क्षेत्र की एकमात्र बस सेवा का संचालन नहीं होने से बुजुर्गों को मुफ्त बस सेवा का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने सेवा का संचालन धरमघर तक कराने की मांग की है।
विज्ञापन


......कोट
डिपो में चालकों की कमी से दिल्ली-धरमघर सेवा का संचालन जिला मुख्यालय से ही हो रहा है। चालकों की कमी के बारे में मुख्यालय को अवगत कराया गया है। चालक मिलने के बाद सेवा का संचालन किया जाएगा। -विजय तिवारी, प्रभारी एआरएम रोडवेज डिपो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed