{"_id":"60f328198ebc3e6d320225d6","slug":"aapada-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4315382167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरी में आवासीय मकान गिरा, मलबे से पनचक्की ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरी में आवासीय मकान गिरा, मलबे से पनचक्की ध्वस्त
विज्ञापन
बागेश्वर/कांडा। बारिश एक बार जिले में तबाही मचाने लगी है। शनिवार सुबह हुई तेज बारिश से कांडा के कपूरी में एक मकान ध्वस्त हो गया।
सनगाड़-बास्ती मोटर मार्ग के मलबे से करीब एक हेक्टेयर जमीन बह गई। एक घराट (पनचक्की) भी क्षतिग्रस्त हो गया। कपकोट के भनार में सड़क पर नाला आने से घायल को लेने को गई 108 एंबुलेंस रातभर फंसी रही।
शनिवार सुबह बारिश के दौरान कपूरी निवासी शिव राम पुत्र देव राम का मकान ध्वस्त हो गया। शिव राम के परिवार के पांच सदस्यों ने अन्यत्र शरण ले रखी है।
दुगनाकुरी तहसील के बास्ती में शुक्रवार रात को अतिवृष्टि से पांच परिवारों की एक हेक्टेयर जमीन क्षतिग्रस्त हो गई। सनगाड़-बास्ती मोटरमार्ग पर कई जगह मलबा आ गया है।
मलबे से एक घराट भी क्षतिग्रस्त हो गया। कांडा के एसडीएम राकेश तिवारी ने मौके का मुआयना कर प्रभावितों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
कपकोट के भनार गांव में भारी बारिश के दौरान नाला उफान पर आने से सड़क पर यातायात बाधित हो गया। शुक्रवार को माजखेत में छत से गिरकर घायल हुए कैलाश कुमार (32) पुत्र ललित राम को अस्पताल लाने के लिए कपकोट से गई 108 एंबुलेंस एंबुलेंस रातभर भनार में फंसी रही। शनिवार की सुबह नाले का पानी कम होने से एंबुलेंस आगे बढ़ पाई।
विज्ञापन
तीन सड़कें बंद, 10 हजार की आबादी प्रभावित
बागेश्वर। शुक्रवार रात और शनिवार की सुबह कपकोट, दुगनाकुरी और कांडा क्षेत्र में तेज बारिश हुई। क्षेत्र में 37.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सड़क बंद होने से करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित हो गई। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।