{"_id":"114-86634","slug":"Bageshwar-86634-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने कुपोषण से लड़ने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने कुपोषण से लड़ने का लिया संकल्प
Bageshwar
Updated Sun, 14 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत मेलाडुंगरी, ढुकुरा और देवनाई में लगे स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं ने कुपोषण से लड़ने का संकल्प लिया। प्राथमिक विद्यालय ढुकुरा में लगे शिविर में बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर भगवती परिहार ने ग्रामीणों से साफ पानी का अधिक से अधिक प्रयोग करने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों से उबले पानी का सेवन करने की अपील की। शिविर में स्कूल के प्रधानाचार्य भाष्कर पंत, ग्राम प्रधान कमला, भागीरथी परिहार, ममता रावत, रेखा, लता ने भी विचार रखे। वहीं, देवनाई में लगे शिविर में ग्राम प्रधान शोभा बोरा, बाल विकास की मुख्य सेविका उमा रावत, स्कूल की प्रधानाचार्य जानकी वर्मा, एएनएम बालेश्वरी भंडारी, सुशीला आर्या, कमला बरोलिया, दीपा, कांति ने स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया। ग्राम पंचायत मेलाडुंगरी में आयोजित कुपोषण पखवाड़े में ग्राम प्रधान बलंवत सिंह भंडारी, आंगनबाड़ी की मुख्य सेविका गीता तिवारी, चंद्र कला तिवारी, ममता देवी ने विचार रखे।
विज्ञापन