{"_id":"114-68924","slug":"Bageshwar-68924-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटीशियन 11 लोगों के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूटीशियन 11 लोगों के खिलाफ दी तहरीर
Bageshwar
Updated Thu, 19 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़। थाना क्षेत्र बैजनाथ की एक ब्यूटीशियन ने अपने मकान मालिक सहित ग्यारह अन्य लोगों पर दुकान का सामान बाहर फेंकने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने की तहरीर थानाध्यक्ष बैजनाथ को सौंपी है। एसपी के निर्देश पर सीईओ ने घटना स्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है।
गरुड़ बाजार में एक महिला किराये के मकान में ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती है। उसने मकान मालिक सहित 11 अन्य लोगाें पर अपने प्रतिष्ठान का सामान बाहर फेंकने, अभद्र व्यवहार करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और दुकान से 35 हजार रुपए खो जाने की तहरीर पुलिस को दी है। एसपी अनंत शंकर ने जांच सीईओ धनी राम को सौंपी है। सीईओ ने मकान मालिक से घटना की जानकारी ली। सीईओ ने बताया कि मामले की गहराई से जांच होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मकान मालिक ने बताया कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।