{"_id":"5bbbab4a867a5528417455ee","slug":"81539025738-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइंका देवतोली के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइंका देवतोली के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। रौतेला ग्लोबल सोसायटी नरगोली हल्द्वानी की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह डसीला राइंका देवातोली में आयोजित एक कार्यक्रम में हाइस्कूल और इंटर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों को पांच-पांच हजार रुपये भेंटकर सम्मानित किया गया। नरगोली के प्रधान अनिल रौतेला ने सोसायटी की ओर से हाइस्कूल की हिमानी बोरा और इंटर की कविता को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों से आगे की पढ़ाई खूब मेहनत से करने को कहा। प्रधानाचार्य गणेश गोस्वामी ने सोसायटी की पहल को सराहनीय बताया। बच्चों से ऊंचाई पाने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। वहां प्रवक्ता अरविंद मिश्र, रामहित प्रजापति, पंकज माजिला, आनंद रावत और आशीष कुमार थे। ब्यूरो