फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   नगर पालिका ने शुरू की ई टेंडरिंग प्रक्रिया

नगर पालिका ने शुरू की ई टेंडरिंग प्रक्रिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका ने शुरू की ई टेंडरिंग प्रक्रिया
बागेश्वर। नगर पालिका बागेश्वर ने पहली बार ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू की है। इससे पालिका को आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
विज्ञापन

नगर पालिका की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ई टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू की गई है। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि शहर में विद्युतीकरण कार्य के लिए विद्युत उपकरण मंगाए जाने हैं।


नगर विस्तार के बाद मंडलसेरा, कठायतबाड़ा, बिलौना आदि क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का प्रस्ताव है। इसके लिए विद्युत उपकरण और विद्युत सामग्री क्रय की जानी थी। इस कार्य के लिए नगर पालिका ने पहली बार ई टेंडरिंग प्रक्रिया का सहारा लिया है। बताया कि ई टेंडरिंग के माध्यम से उत्तराखंड के साथ- साथ यूपी व दिल्ली की कई बड़ी फर्मों के आने की संभावना है, जिससे नगर पालिका को आर्थिक लाभ के साथ उच्च गुणवत्ता की विद्युत सामग्री भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed